सीतामढी :- रीगा चीनी मिल में बाहरी मजदूर से काम कराने को लेकर, स्थानीय कामगार ने काटा बवाल, सम्हार्ता से किया न्याय की गुहार

सीतामढी :- रीगा चीनी मिल में बाहरी मजदूर से काम कराने को लेकर, स्थानीय कामगार ने काटा बवाल, सम्हार्ता से किया न्याय की गुहार

सागर कुमार,,सीतामढी,,

सीतामढी :- रीगा चीनी मिल प्रबंधन अब टेढ़ी चाल चलाना शुरू कर दिया है। इस दौरान मिल प्रबंधन ने बाहरी मजदूरों से चीनी मिल के बॉयलर एवं टरबाइन चलवाने में जुट गई है। जिसके विरोध में चीनी मिल मजदूर सभा के दर्जनों कामगारों ने शनिवार को मिल गेट पर जम कर प्रदर्शन किया। साथ ही मीटिंग कर जिला समाहर्ता से मामले को अपने सिरे से देख कर न्याय की गुहार लगाया है। स्थानीय कामगार का कहना है की बाहरी कामगारों से मिल चलाने का आदेश न दें। मजदूर नेता अशोक कुमार सिंह एवं मनोज कुमार ने बताया कि वेतन, एरियर, लिवएलाउयंस, ओवरटाइम एवं बोनस आदि का करोड़ों रुपया प्रबंधन के यहां बकाया है। मजदूर भुखमरी के शिकार होता जा रहा है। आपदा के इस घड़ी में प्रबंधन द्वारा बाहरी मजदूरों से मिल चलवाना श्रमिक विरोधी कार्यवाही है। जिला समाहर्ता अपने स्तर से चीनी मिल के मजदूरों के मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर अवैध रूप से संचालित करने वाले प्रबंधन पर कार्रवाई करें।