बिहार किसान कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने खाद,बीज एवं डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को बताया किसान विरोधी।

बिहार किसान कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने खाद,बीज एवं डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को बताया किसान विरोधी।

बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस उत्तर बिहार के चेयरमैन हिमांशु कुमार ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है की केंद्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गई है। डीएपी की कीमत में प्रति बैग ₹650 की वृद्धि सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। इसी तरह पिछले वर्ष यूरिया के बैग को 50 किलो के बदले 45 किलो कर दिया गया था साथ ही डीजल की कीमत में 21रु अप्रत्याशित वृद्धि कर दी गई है। पेप्टीसाइड में भी पिछले वर्ष की अपेक्षा 20% से ज्यादा बढ़ोतरी की गई है जिसके कारण धान और  गेंहू की खेती की लागत मूल्य बढ़ जाएगा। इस साल गेंहू प्रति एकड़ 8500 रुपया और धान की खेती में 7500 रुपया प्रति एकड़ लागत अधिक लगेगा। दूसरी तरफ धान के समर्थन मूल्य में महज ₹53 प्रति क्विंटल की वृद्धि और गेहूं के समर्थन मूल्य में मात्र ₹50 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है जो न्यायोचित नहीं है। इस सब के बावजूद आज पूरे बिहार में किसानों से गेहूं की खरीद समर्थन मूल्य पर नगण्य ही हुई है। सरकार द्वारा प्रदर्शित किया जा रहा आंकड़ा भ्रामक एवं बनावटी है।किसानों के बदले सरकार बिचौलियों से गेहूं की खरीद कर गलत आंकड़ा प्रस्तुत कर रही है।किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके सत्ता में आने वाली सरकार खेती और किसानी को सबसे  नुकसान वाला धंधा बना दिया है।