सीतामढ़ी :- स्थानीय राजकीय रेल पुलिस द्वारा अलग अलग मामले में दो व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में रेल न्यायालय समस्तीपुर भेजा गया है।

क्या कहते है रेल थानाध्यक्ष :-

मामले को लेकर पूछे जाने पर रेल थानाध्यक्ष राज कुमार राम ने बताया की रविवार को सिवान थाना हसनपुर, उसरी गांव निवासी रमाकांत तिवारी के पुत्र संजोग तिवारी को बैरगनिया रेलवे स्टेशन पर शराब पीकर हंगामा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। वही ट्रेन से एक यात्रि का मोबाईल चुरा लेने के जुर्म में झारखंड के एक शातिर चोर को मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कागजी खानापूर्ति करते हुए दोनो व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। एक सवाल पर उन्होंने बताया की बात उस दिन की है। जब दरभंगा - समस्तीपुर रेल खंड के बीच बाढ की वजह से ट्रेनों की परिचालन क्रमशः वाया सीतामढ़ी से होकर कराई जाती थी। इसी दौरान जयनगर - लोक मान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई के लिए 01062 की परिचालन कराई जा रही थी। इसी ट्रेन से सफर कर रहे दरभंगा जिला के तारडीह थाना के शेरपुर निवासी नकछेद्दी झा के पुत्र नरेश झा सफर कर रहे थी। जिनकी सीम सहित मोबाईल ट्रेन से चोरी हो गई थी।

प्राथमिकी के बाद उनके मोबाइल को सर्विलास पर डाला गाय था। 304 दिन बाद चोर की शिनाख्त किया गया। जिसे स्थानीय रेल पुलिस टीम ने झारखंड पहुंच कर मिर्जा थाना चौकी के गांधी नगर से भोला वर्णवाल के पुत्र अभिषेक कुमार को चोरी की गई मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। तथा उसे अग्रिम कार्यवाई के लिए रेल नियालय भेज दिया गाया है।