समझ के साथ महिलाएं करा रही हैं परिवार नियोजन

समझ के साथ महिलाएं करा रही हैं परिवार नियोजन

बेतिया
जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए परिवार नियोजन कराया जाना बेहद आवश्यक है। क्योंकि बड़े परिवार की अपेक्षा छोटा परिवार सुखी परिवार माना जाता है। परिवार छोटे रहने पर हर सम्भव जरूरतें यथा, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा की जरूरतें आसानी से पूरी की जा सकती हैं। वहीं बड़े परिवार में आवश्यकता की पूर्ति में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।" यह कहना है पश्चिमी चम्पारण के सिविल सर्जन डॉ वीरेन्द्र चौधरी का। उन्होंने बताया कि जिले की महिलाएं व पुरुषों में बढ़ती जनसंख्या के कारण उत्पन्न समस्याओं से बचने के प्रति जागरूकता देखी जा रही है। इसी से प्रेरित होकर महिलाएं अब जागरूक होकर परिवार नियोजन करा रही हैं। 31 महिलाओं का किया गया सफल बंध्याकरण ऑपरेशन डॉ आकांक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ में 31 महिलाओं का सफलता पूर्वक बंध्याकरण किया गया। हेल्थ मैनेजर विनोद कुमार सिंह एवं बीसीएम अनिल कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की आवश्यक जांच के उपरांत बंध्याकरण आपरेशन किया गया। ऑपरेशन उपरांत उन्हें नि:शुल्क दवाई और प्रोत्साहन राशि भी मुहैया कराई जा रही है।सीएस ने कहा कि परिवार नियोजन के स्थायी समाधान के लिए महिला या पुरुषों का बन्ध्याकरण कराया जाना जरूरी है।